कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: महापौर शैलेन्द्र रावत की अध्यक्षता में स्वच्छता व्यवस्था, यातायात सुगमता एवं पार्किंग समस्या के समाधान हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल*** नगर निगम कोटद्वार में कोटद्वार नगर निगम महापौर शैलेन्द्र रावत की अध्यक्षता में स्वच्छता व्यवस्था, यातायात सुगमता एवं पार्किंग समस्या के समाधान हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कोटद्वार, सहायक समन्वय परिवहन अधिकारी (RTO), अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग दुगड्डा तथा अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग दुगड्डा। व्यापार मंडल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में शहर की बढ़ती यातायात चुनौतियों, स्वच्छता व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और अवैध पार्किंग से उत्पन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि ARTO नगर क्षेत्र में खड़े निष्क्रिय वाहनों का संपूर्ण डाटा एकत्रित कर नगर निगम को उपलब्ध कराएगा, ताकि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके। साथ ही पुलिस, नगर निगम, RTO और PWD की एक संयुक्त टीम का गठन कर शहर के अलग-अलग स्थानों का सर्वेक्षण कर संभावित पार्किंग स्थलों की पहचान करने का निर्देश दिया गया। सब्ज़ी मंडी के लिए पंजीकरण सत्यापन एवं नई नियमावली तैयार करने पर भी सहमति बनी, जिसमें स्थानीय विक्रेताओं को प्राथमिकता दी जाएगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त महराजा वेडिंग प्वाइंट से बद्रीनाथ मार्ग तक के क्षेत्र को पूर्णत: नॉन-वेंडिंग ज़ोन घोषित करने का निर्णय लिया गया, जहाँ किसी भी प्रकार की फेरी/ठेली लगाने पर प्रतिबंध होगा और पकड़े जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के दौरान मेयर शैलेंद्र सिंह रावत ने सभी विभागों को स्पष्ट व महत्वपूर्ण निर्देश दिए कि सभी आदेशों का कड़ाई से पालन कराया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि शहर में स्वच्छता, यातायात और पार्किंग व्यवस्था में शीघ्र और प्रभावी सुधार सुनिश्चित हो सके। नगर निगम ने इस बात पर जोर दिया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित कार्ययोजना को समयबद्ध रूप से लागू करें, जिससे आने वाले दिनों में शहर की व्यवस्था में स्पष्ट सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button