कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: कुंडल झपटने वाला आरोपी गिरफ्तार, छीना गया कुंडल बरामद साथ ही वारदात में प्रयुक्त बाइक सीज,,,।

कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं के त्वरित अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल सर्वेश पंवार के निर्देशों के क्रम में पौड़ी पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। दिनांक 22.10.2026 को वादी राजेन्द्र सिंह, निवासी कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें उनके द्वारा अवगत कराया गया कि बेल रोड कोटद्वार पर एक अज्ञात व्यक्ति उनकी सास के कान से कुंडल झपटकर फरार हो गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0 262/2026, धारा 304(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा पुलिस टीम गठित कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर एवं पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार श्रीमती अस्मिता ममगाईं के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार प्रदीप नेगी एवं प्रभारी CIU के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, कई सीसीटीवी कैमरो को खंगाला गया तथा सर्विलांस की सहायता से अभियुक्त की तलाश की गई। पुलिस टीम के अथक प्रयासों के फलस्वरूप उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त अंकित गिरी पुत्र मलखान गिरी, निवासी हरीपुरम कुकड़ा, थाना नई मंडी, जनपद मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश, उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से झपटमारी की घटना में छीना गया एक कुंडल तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या UP20BQ2412 बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button