पौड़ी गढ़वाल

कांडाखाल में आयोजित हुआ ‘अफसर बिटिया’ कार्यक्रम,,,।

[gtranslate]

कांडाखाल/पौड़ी गढ़वाल*** बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारीखाल के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज कांडाखाल (लंगूर) में अफसर बिटिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को आत्मनिर्भर, जागरुक एवं भविष्य के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान सीनियर एवं जूनियर वर्ग की बालिकाओं द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही बालिकाओं ने इसी विषय पर कविता पाठ कर समाज में बेटियों के महत्व का संदेश दिया। कार्यक्रम में सभी वक्ताओं द्वारा अफसर बिटिया कार्यक्रम के अंतर्गत अपने-अपने अनुभव एवं विचार साझा करते हुए बालिकाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रीति अरोड़ा द्वारा निबंध प्रतियोगिता एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को शील्ड प्रदान की गयीं, जबकि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली बालिकाओं को उपयोगी पुस्तकें वितरित की गयीं।

कार्यक्रम का समापन बालिकाओं को शिक्षित, सशक्त एवं आत्मविश्वासी बनाने के संकल्प के साथ किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सोम प्रकाश कंडवाल, वन स्टॉप सेंटर से लक्ष्मी रावत, स्वास्थ्य विभाग से शिखा नेगी, पुलिस विभाग से कांस्टेबल गोपाल दास, ग्राम्य विकास विभाग से पूजा रावत, अध्यापिका सरोज तथा सुपरवाइजर गीता शैलानी उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button