कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल*** वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज कोटद्वार नगर क्षेत्र में समस्त पुलिस बल एवं पीएसी बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती गई तथा आम नागरिकों से शांति, सौहार्द एवं सहयोग बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस बल द्वारा यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, अराजकता अथवा कानून-व्यवस्था भंग करने के प्रयासों को सख्ती से रोका जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button