कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल
कोटद्वार: ह्यूमन रिलीफ़ फाउंडेशन ट्रस्ट के महासचिव बने वरिष्ठ पत्रकार पुष्कर पवांर, उत्तराखण्ड राज्य का प्रभार भी सौंपा हफ़ीज रहमान ने,,,।

[gtranslate]
कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल*** पत्रकार पुष्कर पवार को ह्यूमन रिलीफ़ फाउंडेशन ट्रस्ट में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हफ़ीज रहमान ने पुष्कर पवार को संगठन का महासचिव एंव उत्तराखंड प्रभारी नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर संगठन के पद अधिकारियों व कार्यकताओं में खुशी की लहर है। राष्ट्रीय अध्यक्ष हफ़ीज रहमान ने कहा कि पुष्कर पवार सामाजिक कार्यों में लगातार सक्रिय रहते हैं। सभी समाज के अधिकारों के लिए उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है। नियुक्ति के बाद पुष्कर पवार ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगी। सभी समाज के अधिकारों और उत्थान के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगी।




