कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: 03 वाहन चोरी की घटनाओं में पुलिस टीम ने 06 नाबालिग बालकों को लिया संरक्षण में,,,।

[gtranslate]

मौज-मस्ती के लिए अपराध की राह पर चले नाबालिग

अभिभावकों के लिए बड़ा संदेश – बच्चों की दैनिक गतिविधियों पर रखें सतत एवं सजग निगरानी।

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल*** दिनांक 22.02.2026 को पिंटू सिंह, मोहित सालार एवं राजेश कुशवाहा निवासी- कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार में लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि किसी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनकी मोटरसाइकिलें चोरी की गई हैं प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में क्रमशः मु0अ0सं0- 39/2026, धारा- 303(2) BNS, मु0अ0सं0- 40/2026, धारा- 303(2) BNS व मु0अ0सं0- 41/2026, धारा- 303(2) BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गए।

कोटद्वार में हुई चोरी की इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा चोरी की घटनाओं का त्वरित अनावरण एवं अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। उक्त निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार प्रदीप नेगी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए घटनास्थलों का निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण के आधार पर दिनांक 23.02.2026 को उक्त चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण किया गया। पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही में उक्त चोरी की घटनाओं में संलिप्त 06 नाबालिग बालकों को संरक्षण में लिया गया तथा उनके कब्जे से चोरी की गई 03 मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं। सभी नाबालिगों को विधिक प्रक्रिया के अंतर्गत Child Welfare Committee (CWC) के समक्ष प्रस्तुत कर किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया जा रहा है। जानकारी करने पर नाबालिगों द्वारा बताया गया कि वे मोटरसाइकिलें घरों से मौज-मस्ती एवं घूमने-फिरने के उद्देश्य से चोरी करते हैं।

नोटः- किशोर अवस्था में उचित मार्गदर्शन एवं निगरानी का अभाव बच्चों को गलत दिशा में ले जा सकता है। अतः सभी अभिभावकों से अपील है कि वे अपने बच्चों की दिनचर्या, मित्र मंडली एवं गतिविधियों पर विशेष ध्यान रखें। बच्चों के व्यवहार में अचानक परिवर्तन, अनावश्यक खर्च, देर रात तक घर से बाहर रहना अथवा संदिग्ध गतिविधियाँ दिखाई देने पर तत्काल सतर्कता बरतें। बच्चों को नैतिक मूल्यों, कानून के महत्व एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक करना और सकारात्मक संवाद, अनुशासन एवं उचित मार्गदर्शन ही बच्चों को अपराध की राह से दूर रख सकता है।

माल बरामदगी
1.होंडा मोटरसाइकिल UK 15B 5257 (मु0अ0स0- 39/26, धारा- 303(2) BNS से संबंधित)
2.पल्सर मोटरसाइकिल UK 12B10847 (मु0अ0स0- 40/26, धारा- 303(2) BNS से संबंधित)
3.डिस्कवर मोटरसाइकिल UK 15 8466 (मु0अ0स0- 41/26, धारा- 303(2) BNS से संबंधित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button