कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: रोटरी क्लब के तत्वावधान मे स्वर्ण जयन्ती समारोह के अन्तर्गत गोवंश को हरा चारा, गुड़ चोकर,आदि खिलाया गया,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान मे स्वर्ण जयन्ती समारोह के अन्तर्गत मनाये गये सेवा सप्ताह के द्वितीय दिन गोपाल गौलोकधाम सेवा संस्थान मे गोवंश को हरा चारा, गुड़ चोकर,आदि खिलाया गया ।
गोपाल गौलोकधाम सेवा संस्थान मे आयोजित उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी क्लब के अध्यक्ष ऋषि ऐरन ने किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज मे गोवंश को चारा खिलाना पुण्य का कार्य है इससे मन को आत्म सन्तुष्टि मिलती है
गोपाल गौलोकधाम के जसपाल सिंह रावत ने रोटरी क्लब का आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मे गोवंश को हरा चारा ,गुड़ ,चोकर आदि खिलाया गया ।
इस अवसर पर अध्यक्ष ऋषि ऐरन,सचिव विजय कुमार, उपाध्यक्ष डी पी सिंह, प्रवक्ता गोपाल बंसल, मनीष अग्रवाल , विजय कुमार माहेश्वरी, जसपाल सिंह रावत, प्रवक्ता गोपाल बंसल इत्यादि सदस्य उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button