नैनीताल उत्तराखंड

नैनीताल हाईकोर्ट: कोटद्वार के मोहम्मद दीपक मामले में प्रगति रिपोर्ट और बैंक डिटेल तलब,,,।

[gtranslate]

नैनीताल/उत्तराखंड*** बहुचर्चित मोहम्मद दीपक मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद राज्य सरकार को प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कोर्ट ने मामले से जुड़े वित्तीय पहलुओं की भी जांच करने को कहा है, जिसमें बैंक खाते में आ रहे चंदे और डोनेशन का पूरा हिसाब पेश करना शामिल है।

हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने “मोहम्मद दीपक” नाम से जुड़े जिम संचालक दीपक कुमार से भी बैंक खाते में प्राप्त धनराशि का विवरण देने को कहा। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 19 मार्च की तारीख निर्धारित की है।

मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति की एकलपीठ के समक्ष हुई। याचिकाकर्ता दीपक कुमार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ दर्ज मुकदमों में गिरफ्तारी पर रोक लगाने, एफआईआर निरस्त करने और पुलिस सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button