कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: घर में घुसकर मारपीट व गाली-गलौज करने के बाद चल रहे थे लगातार फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार,,,।

[gtranslate]

ऑपरेशन प्रहार के तहत पौड़ी पुलिस ने 04 वॉरंटियों को किया गिरफ्तार।

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल*** वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को ऑपरेशन प्रहार के तहत यह निर्देश दिए गए हैं कि प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही के साथ-साथ माननीय न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानती वारंट (N.B.W.) की शत-प्रतिशत तामील कर, अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाए। इसी क्रम मेः-

कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम ऑपरेशन प्रहार के तहत माननीय न्यायालय द्वारा जारी वाद संख्या-5096/2023, मु0अ0सं0–20/2023,धारा-323/504/506/452भादावि से संबंधित 04 फरार वॉरंटियों रूबिना,मौहम्मद हाशिम, कासिम,मौहम्मद नाजिम को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेशकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारशुदा फरार वारंटी का नाम पता
1-रूबिना पुत्री अब्दुल कय्यूम निवासी लकडी पडाव रशीदीया मस्जिद कोटद्वार उम्र 25 वर्ष
2- मौहम्मद हाशिम पुत्र अब्दुल कय्यूम निवासी लकडी पडाव रशीदीया मस्जिद कोटद्वार उम्र 26 वर्ष।
3-कासिम पुत्र अब्दुल कय्यूम निवासी लकडी पडाव रशीदीया मस्जिद कोटद्वार उम्र 30 वर्ष
4- मौहम्मद नाजिम पुत्र अब्दुल कय्यूम निवासी लकडी पडाव रशीदीया मस्जिद कोटद्वार उम्र 24 वर्ष ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button