कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: बिना लाइसेंस वाहन चलाने एवं तीन सवारी बैठाने वाले नाबालिगों के 05 वाहन सीज, अभिभावकों को बुलाकर समझाया जिम्मेदारी का पाठ,,,।

कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा चलाए गये सड़क सुरक्षा अभियान के क्रम में यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान नाबालिग स्कूली बच्चों द्वारा बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के स्कूटर/मोटरसाइकिल चलाने तथा वाहनों पर तीन सवारी बैठाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर प्रभावी कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान ऐसे कुल 05 वाहनों को सीज किया गया साथ ही संबंधित नाबालिग बच्चों के अभिभावकों को मौके पर बुलाकर बच्चों एवं उनके माता-पिता की काउंसलिंग की गई तथा यातायात नियमों का पालन करने, नाबालिग बच्चों को वाहन न देने और सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार रहने के संबंध में समझाया गया।

कानूनी जिम्मेदारी के साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी
नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना केवल यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं है, बल्कि यह उनकी स्वयं की तथा सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करता है। अपरिपक्व आयु में वाहन संचालन दुर्घटनाओं की संभावना को कई गुना बढ़ा देता है। अभिभावकों की यह भी जिम्मेदारी है कि वे अपने बच्चों को बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने की अनुमति न दें। बच्चों की क्षणिक जिद या इच्छा पूरी करने से अधिक आवश्यक उनकी सुरक्षा, अनुशासन और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button