कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: एनसीसी कैडेट्स को पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा, यातायात एवं सामाजिक अपराधों के प्रति किया गया जागरूक,,,।

[gtranslate]

साइबर सुरक्षा, यातायात नियम, महिला व बाल सुरक्षा तथा नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी।

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल*** जनपद में पुलिस टीम द्वारा चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियानों के क्रम में आज आर्मी कोडिया कैंप, कोटद्वार में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान एनसीसी छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, यातायात नियमों, महिला एवं बाल सुरक्षा, मानव तस्करी तथा नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक किया गया।

इस दौरान प्रभारी साइबर सेल उप निरीक्षक कमलेश शर्मा द्वारा NCC कैडेट्स को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी APK लिंक, KBC/लॉटरी फ्रॉड, OLX धोखाधड़ी, फर्जी कॉल एवं अन्य ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही CEIR पोर्टल, साइबर हेल्पलाइन 1930, डायल 112 एवं 1098 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए सतर्क एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button