कोटद्वार: आर.पी. पब्लिक स्कूल में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया,,,।








कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** आर.पी. स्कूल न्यू कोटद्वार कॉलोनी तेलीपाड़ा में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन विद्यालय प्रांगण में किया गया जिसमें विद्यालय की छात्र-छात्राओं में से कार्तिक असवाल को विद्यालय का हेड बॉय एवं आकृति थपलियाल को विद्यालय की हेड गर्ल चयनित गया साथ ही विद्यालय में गठित विभिन्न कमेटियों एवं विद्यालय की सभी 6 हाउसेस के कप्तानों का शपथ ग्रहण समारोह के साथ सभी का बैच अलंकरण किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भारतीय जनता पार्टी पौड़ी के जिला अध्यक्ष राज गौरव नौटियाल द्वारा बच्चों को भविष्य हेतु निम्न जिम्मेदारी को सही से निभा कर भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गई साथ ही आजकल बच्चों में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति के लिए सभी बच्चों को अपने आसपास सजग रहने के लिए निर्देश दिए गए इस इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कुंवर अजीत सिंह द्वारा सभी उपस्थित अभिभावकों का स्वागत एवं शुभकामनाओं के साथ बच्चों बच्चों के साथ अच्छे परस्पर समन्वय हेतु अभिभावकों को प्रेरित किया भविष्य की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं अभिभावक उपस्थित उपस्थित रहे




