कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार का छात्र संघ चुनाव कार्यक्रम घोषित इस तिथि को होगा मतदान,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में छात्रसंघ चुनाव 2o26 – 27 का कार्यक्रम जारी करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डी एस नेगी ने प्रेस से वार्ता करते हुए बताया कि छात्रसंघ नामांकन हेतु प्रपत्रों की बिक्री 23 सितम्बर 2026 बुधवार को प्रातः 11:00 बजे से 3:00 अपराह्न तक, नाम वापसी 26 सितम्बर 2026 शनिवार प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे मध्याह्न तक होगी तथा नामांकन पत्रों की जांच 26 सितम्बर 2026 शनिवार अपराह्न् 12:00 बजे से 3:00 बजे अपराहन तक, वैध सूची का प्रकाशन 26 सितम्बर 2026 4 बजे अपराहन , प्रत्याशियों की प्राचार्य / स्थानीय प्रशासन और छात्रसंघ समिति के साथ बैठक 28 सितम्बर 2026 शनिवार प्रातः 10:00 बजे, प्रत्याशियों को सामाग्री वितरण 28 सितम्बर 2026 तथा महाविघालय स्टाफ की बैठक 28 सितम्बर 2026 1:00 बजे तथा मतदान ख सितम्बर 2026 प्रातः 8 बजे से 1 बजे अपराहन तक तथा मतगणना 29 सितम्बर 2026 से तथा चुनाव परिणाम की घोषणा व शपथ ग्रहण २९ सितम्बर मंगलवार , चुनाव परिणाम घोषित होने के तुरन्त बाद किया जाएगा . प्रेस वार्ता में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डी एस नेगी छात्र संघ प्रभारी तथा छात्र संघ समिति के सदस्य डॉ विनोद कुमार उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button