हरिद्वार उत्तराखंड

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर एम्स ऋषिकेश द्वारा शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी,,,।

[gtranslate]

ऋषिकेश / उत्तराखंड *** उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र (बी.सी.) खंडूरी के निधन पर एम्स ऋषिकेश द्वारा शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस दौरान उनका भापपूर्ण स्मरण कर उनकी ईमानदारी और अनुशासित जीवन को अनुकरणीय बताया गया।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश द्वारा निदेशक कार्यालय परिसर में दो मिनट का मौन रखकर स्व. खंडूरी को श्रद्धाजंलि देकर उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया। इस दौरान संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. खंडूरी एक अनुशासित और ईमानदार राजनेता रहे हैं। उन्होंने न केवल राज्य के विकास में अपितु देश के विकास में भी प्रमुख योगदान दिया है। प्रो. मीनू सिंह ने स्व. खंडूरी के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि एम्स ऋषिकेश की स्थापना से लेकर इसके विकास में भी उनका योगदान रहा है। कहा कि स्व. खंडूरी एक विशिष्ट सैनिक, सक्षम प्रशासक और असाधारण सत्यनिष्ठा वाले राजनेता थे। कहा कि उत्तराखंड के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

इस दौरान डीन एकेडमिक प्रो. सौरभ वार्ष्णेय, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. बी. सत्या सहित संस्थान के विभिन्न विभागाध्यक्ष, फेकल्टी सदस्य, प्रशासनिक वर्ग के अधिकारी और कर्मचारियों के अलावा अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button