हरिद्वार उत्तराखंड

दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा स्थापित नवनिर्मित डिवाइन हॉस्पिटल एवं हॉलिस्टिक हेल्थ विलेज का आज भव्य उद्घाटन सम्पन्न हुआ,,,।

[gtranslate]

हरिद्वार/उत्तराखंड*** दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा स्थापित नवनिर्मित डिवाइन हॉस्पिटल एवं हॉलिस्टिक हेल्थ विलेज का आज भव्य उद्घाटन सम्पन्न हुआ। यह महत्वपूर्ण अवसर स्वास्थ्य, सेवा और मानव कल्याण के क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

कार्यक्रम में पधारे राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश जी, पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, पूर्व मंत्री मदन कौशिक, पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक श्री आदेश चौहान, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, श्रीमती कुंती झावेरी, समीर महेंद्रु, दिव्या प्रेम सेवा मिशन के कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजीव चतुर्वेदी, अध्यक्ष श्री आशीष गौतम, तथा ओम प्रकाश जगदरनी का विशेष रूप से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री संदीप गोयल द्वारा किया गया।

इस गरिमामय अवसर पर माननीय विधानसभा अध्यक्ष, उत्तराखंड श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने बतौर अध्यक्ष कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अपने संबोधन में उन्होंने दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक, मानवीय एवं स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि—
“डिवाइन हॉस्पिटल एवं हॉलिस्टिक हेल्थ विलेज न केवल आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का केंद्र बनेगा, बल्कि यह सेवा, संवेदना और मानवता के मूल मंत्र पर आधारित एक समर्पित संस्थान के रूप में पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा भी बनेगा। दिव्य प्रेम सेवा मिशन ने सदैव समाज के कमजोर वर्गों के लिए नि:स्वार्थ भाव से कार्य किया है, और आज का यह आयोजन उस सेवा-पथ को और मजबूत करता है।”

माननीय अध्यक्ष ने इस बात पर भी जोर दिया कि स्वास्थ्य सेवा की मजबूती विकसित उत्तराखंड के निर्माण की अनिवार्य आवश्यकता है, और ऐसे संस्थान राज्य के चिकित्सा ढांचे को नई दिशा प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों ने दिव्य प्रेम सेवा मिशन की टीम को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी और आशा व्यक्त की कि यह हेल्थ विलेज उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण उत्तर भारत के लिए एक आदर्श स्वास्थ्य मॉडल सिद्ध होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button