कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल
Trending

कोटद्वार: न्यायालय द्वारा जारी NBW में आबकारी अधिनियम संबंधी 01 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानती वारंट (NBW) की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित की जाए तथा वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाए।
जिसके क्रम में कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारण्ट वाद संख्या 218/2024, धारा- 60 आबकारी अधिनियम से संबंधित फरार वारंटी अभियुक्त विशाल कुमार निवासी-कोटद्वार को संबंधित के पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 25.05.2026 को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार वारण्टी को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस टीम में उ0नि0 विनोद कुमार चपराणा, हे0का करण सिंह यादव, होम गार्ड प्रीतम सिंह शामिल थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button