कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: शराब के नशे में दबंगई दिखानी यवुकों को पड़ गई भारी, 07 युवकों कि पुलिस ने की गिरफ्तारी,,,।

[gtranslate]

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग एवं शांति व्यवस्था भंग करने पर कोटद्वार पुलिस ने की कार्यवाही।

कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन कर हुड़दंग एवं अशांति फैलाने वाले व्यक्तियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत जनपदभर में नियमित गश्त, सघन चेकिंग एवं प्रभावी पुलिस कार्रवाई निरंतर जारी है। इसी क्रम में समस्त थाना प्रभारियों को सार्वजनिक शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में कोटद्वार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ युवक सार्वजनिक स्थान पर आपस में विवाद एवं मारपीट कर शांति व्यवस्था प्रभावित कर रहे हैं। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां कुछ युवक शराब के नशे में आमपड़ाव निवासी हर्षित के साथ विवाद कर रहे थे तथा आपस में मारपीट एवं हुड़दंग की स्थिति उत्पन्न कर रहे थे। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए शांति व्यवस्था भंग करने वाले 06 युवकों (जगदीश, फरमान, फिरोज अहमद, इरशाद, मोहम्मद शाकिर व सरफराज) को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी युवकों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता गिरफ्तार युवक
1- जगदीश बिष्ट (उम्र 32 वर्ष) पुत्र स्व मोहन सिंह बिष्ट, निवासी- काशीरामपुर कोटद्वार
2- फरमान (उम्र 30 वर्ष) पुत्र इरफान अली, निवासी- ग्राम ग्रारस्टान गंज कोटद्वार
3- फिरोज अहमद (उम्र 32 वर्ष) पुत्र रफीक अहमद, निवासी- कुंभीचौड़ कोटद्वार
4- इरशाद (उम्र 25 वर्ष) पुत्र इब्राहिम, निवासी- लकड़ी पड़ाव कोटद्वार
5- मोहम्मद शाकिर (उम्र 29 वर्ष) पुत्र मोहम्मद हुसैन, निवासी- कुंभीचौड़ कोटद्वार
6- सरफराज (उम्र 25 वर्ष) पुत्र नवी हसन, निवासी- कुंभिचौड़ कोटद्वार
7- हर्षित, निवासी- आमपड़ाव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button