कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत स्वाभिमान की योगिनी सुषमा ने योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश वासियों को स्वस्थ रहने की शुभकामनाएं दी,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत स्वाभिमान कण्व नगरी के तत्वाधान में मालवीय उद्यान व बालाजी मंदिर में योगिनी सुषमा घनशाला द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया, प्रशिक्षक योगिनी सुषमा घनशाला ने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का सबसे अच्छा माध्यम है, प्रतिभागियों ने इस दौरान विभिन्न यौगिक क्रियाओं का अभ्यास किया और स्वस्थ रहने का संदेश दिया।

प्रातः समय मालवीय उद्यान व बालाजी मंदिर में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भारत स्वाभिमान की योगिनी सुषमा ने स्वयं प्रतिभाग कर योगाभ्यास कर रहे लोगों का उत्साह बढ़ाया, इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगिनी सुषमा ने कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को योगा फॉर हेल्दी एजिंग (स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग) की थीम के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि व्यक्ति के मानसिक तनाव को भी दूर करता है, उन्होंने योग को शरीर मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का माध्यम बताया, कार्यक्रम के दौरान भारत स्वाभिमान कण्व नगरी कोटद्वार के सदस्यों, प्रशासनिक अधिकारियों और अन्य आम जनों ने बड़ी संख्या में सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।

आपको बताते हैं कि भारत स्वाभिमान प्रशिक्षिक योगिनी सुषमा 12 साल से भारत स्वाभिमान कण्व नगरी कोटद्वार से जुड़ी हुई है, और विगत कई सालों से बालाजी मंदिर में योग करा रहीं है और सबको और स्वयं को भी स्वस्थ रख रही है, उन्होंने जनहित में निशुल्क कई लोगों के रोगों को योग से स्वस्थ किया है जैसे कि मोटापा, बीपी, शुगर थायराइड, पाइल्स, घुटनों में दर्द ,सारे शरीर का दर्द व अन्य शारीरिक रोगों से लोगों को स्वस्थ जीवन देखकर लाभान्वित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button