कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: रोटरी क्लब व इन्ट्रेक्ट क्लब द्वारा पृथ्वी विद्या मंदिर में विभिन्न प्रजाति के 25 वृक्ष रोपित किये गए,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** रोटरी क्लब कोटद्वार व इन्ट्रेक्ट क्लब पृथ्वी विघा मन्दिर झण्डीचौड़ के तत्वावधान में प्रकृति, हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक हरेला पर्व के अन्तर्गत प्रथम चरण में श्री पृथ्वी विद्या मंदिर, झंडीचौड़ में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे विभिन्न प्रजाति के 25 वृक्ष रोपित किये गए।
विघालय परिसर में आयोजित उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी अध्यक्ष प्रतिभा गुप्ता ने किया । इस अवसर पर उन्होने कहा कि वृक्ष इस भूमि के केवल श्रृंगार ही नही बल्कि आने वाली पीढियो के जीवन के लिए उपहार है । उन्होने उपस्थित छात्र-छात्राओ को सामाजिक सेवा व जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया ।
विघालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी नैथानी ने सभी आगन्तुको का स्वागत करते हुए कहा कि विघार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करना होगा ।
इस अवसर शरतचन्द गुप्ता , डा• के एस नेगी, विजय कुमार माहेश्वरी , प्रबन्धक गिरीश नैथानी , सचिव वीना रावत ने हरेला पर्व के महत्व, इन्ट्रेक्ट क्लब की भूमिका तथा रोटरी इन्टरनेशनल के सेवा कार्यो एवं उद्देश्यों के बारे में विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन सचिव वीना रावत ने किया ।
कार्यक्रम में इंटरैक्ट क्लब के 26 छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों एवं रोटेरियनों ने मिलकर नीम, अमरूद, आँवला, अर्जुन एवं बेल के 25 पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थितजनों द्वारा वृक्षों के संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का संकल्प लेने के साथ हुआ। यह आयोजन प्रकृति के प्रति प्रेम, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना का प्रेरणादायी उदाहरण रहा ।
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्षा प्रतिभा गुप्ता, सचिव वीना रावत, शरत चन्द्र गुप्ता, कार्यक्रम अध्यक्ष विजय कुमार माहेश्वरी , अमित अग्रवाल, प्रवक्ता गोपाल बंसल, भुवनेश कुंज, डी. पी. सिंह, डॉ. के. एस. नेगी, उषा अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, दिनेश चन्द्र, गुरुबचन सिंह एवं अशोक अग्रवाल , विघालय के शिक्षक महेन्द्र सिंह, दीपक सिंह, विवेकानंद सिंह, सौम्य भारद्वाज, अनीता भट्ट की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button