कोटद्वार: हैप्पी चिल्ड्रन एकेडमी में हरेला पर्व के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया,,,।


कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** प्रकृति हरियाली और समृद्धि के प्रतीक हरेला पर्व के दूसरे दिन हैप्पी चिल्ड्रन एकेडमी के प्रांगण में पौधे लगाकर उनके पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया, इस अवसर पर विद्यालय में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, भाषण, निबंध ड्राइंग एवं कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, प्रतियोगिता में कई बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया,
इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधिका प्रतिभा असवाल ने छात्र-छात्राओं को हरेला पर्व के बारे में जानकारी दी, कहा की हरेला पर्व मुख्य रूप से उत्तराखंड में सावन महीने की शुरुआत पर मनाया जाने वाला हरियाली और खुशी का त्यौहार है, यह मानसून के आगमन नई फसल की बुवाई की शुरुआत और प्रकृति संरक्षण के लिए मनाया जाता है, हरेला प्रकृति के प्रति प्रेम पर्यावरण संरक्षण और समृद्धि का संदेश देने वाला प्रेरणादायक पर्व है, हमें केवल इसी दिन ही नहीं बल्कि पूरे वर्ष पेड़ पौधों की रक्षा करनी चाहिए और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए यही हरेला पर्व की वास्तविक संदेश है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य एवं समस्त अध्यापक, अध्यापिकाओं एवं छात्र -छात्राओं ने संकल्प लिया कि हम भी प्रकृति की रक्षा करेंगे और हरियाली को बढ़ावा देंगे।




