पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड

पौड़ी गढवाल: 28 जुलाई से रांसी स्टेडियम में शुरू होंगे मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना के चयन ट्रायल,,,।

[gtranslate]

08 से 14 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का होगा चयन, चयनित खिलाड़ियों को मिलेगी ₹1500 प्रतिमाह छात्रवृत्ति

पौड़ी गढवाल / उत्तराखंड *** मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिए जनपद स्तरीय चयन ट्रायल 28 जुलाई से रांसी स्टेडियम, पौड़ी में आयोजित किए जाएंगे। योजना के तहत जनपद के 08 से 14 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभाशाली बालक एवं बालिकाओं का चयन कर उन्हें खेल प्रतिभा के विकास हेतु प्रतिमाह ₹1500 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि 28 जुलाई को बालक वर्ग तथा 29 जुलाई को बालिका वर्ग के लिए विकासखंड दुगड्डा, द्वारीखाल, यमकेश्वर, नैनीडांडा, रिखणीखाल, बीरोंखाल, जयहरीखाल एवं थलीसैंण सहित नगर पालिका दुगड्डा और नगर निगम कोटद्वार क्षेत्र के खिलाड़ियों के चयन ट्रायल आयोजित होंगे। इसके बाद 30 जुलाई को बालक वर्ग तथा 31 जुलाई को बालिका वर्ग के लिए विकासखंड पौड़ी, कोट, कल्जीखाल, पाबौ, खिर्सू, एकेश्वर एवं पोखड़ा के साथ नगर पालिका पौड़ी तथा नगर निगम श्रीनगर क्षेत्र के खिलाड़ियों के ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। एक अगस्त को आरक्षित दिवस रखा गया है।

उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत छह आयु वर्गों में जनपद से कुल 150 बालक एवं 150 बालिकाओं का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को वर्ष 2026-27 के दौरान प्रतिमाह ₹1500 की छात्रवृत्ति उपलब्ध करायी जाएगी, जिससे उन्हें नियमित खेल प्रशिक्षण, बेहतर अभ्यास तथा अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा। उन्होंने सभी पात्र बालक-बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों से निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक अभिलेखों के साथ रांसी स्टेडियम, पौड़ी पहुंचकर चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button