पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड
Trending

पौड़ी गढवाल: भारी वर्षा के अलर्ट के मद्देनजर 28 जुलाई को जनपद के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद,,,।

[gtranslate]

पूर्व निर्धारित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की पूरक/परीक्षाफल सुधार परीक्षाएं होंगी यथावत


पौड़ी गढ़वाल / उत्तराखंड *** भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 28 जुलाई को जनपद पौड़ी गढ़वाल में भारी वर्षा एवं आकाशीय बिजली की संभावना के मद्देनजर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। हालांकि पूर्व निर्धारित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की पूरक/परीक्षाफल सुधार परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यथावत आयोजित की जाएंगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि मंगलवार, 28 जुलाई, 2026 को कक्षा 1 से 12 तक संचालित जनपद के सभी शैक्षणिक संस्थानों एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा। उन्होंने बताया कि संभावित भारी वर्षा, आकाशीय बिजली तथा नदी-नालों एवं गदेरों में तेज जलप्रवाह की आशंका को देखते हुए एहतियात के तौर पर यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों एवं गदेरों के समीप न जाएं तथा मौसम विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button