पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड

आंगनबाड़ी केंद्र सपलोड़ी में बच्चों की स्वास्थ्य जांच की, स्वच्छता एवं संतुलित आहार के प्रति किया जागरुक,,,।

[gtranslate]

पौड़ी गढ़वाल / उत्तराखंड *** राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत पाबौ विकासखंड के आंगनबाड़ी केंद्र सपलोड़ी में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण एवं समुचित विकास को सुनिश्चित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान दल ने सात बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उनका वजन एवं लंबाई मापी तथा उनके समग्र स्वास्थ्य का आकलन किया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने अभिभावकों को बरसात के मौसम में बच्चों के स्वास्थ्य की विशेष देखभाल करने की सलाह दी। उन्होंने स्वच्छता बनाए रखने, सुरक्षित एवं स्वच्छ भोजन, संतुलित आहार तथा साफ पेयजल के उपयोग पर जोर देते हुए डायरिया जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। साथ ही अभिभावकों से बच्चों में बीमारी के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेने का आग्रह किया।

इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी चंद्रकांता काला, आरबीएसके के चिकित्सक डॉ. संजय उनियाल, एएनएम सुनीता बहुगुणा, फार्मासिस्ट रेखा रावत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुसुम, सहायिका तथा बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button