कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल
Trending

कोटद्वार: सरस्वती विद्या मंदिर जानकीनगर में विज्ञान सप्ताह का भव्य शुभारंभ,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** जानकीनगर स्थित रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में महान भारतीय वैज्ञानिक आचार्य डॉ. प्रफुल्ल चंद्र रॉय की जयंती स्मृति में आयोजित विज्ञान सप्ताह का शुभारंभ उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य महेंद्र गौड़, विज्ञान विभागाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक संगीता रावत, संगीता कुकशाल, राहुल भाटिया एवं पूनम नेगी द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती एवं महेंद्र गौड़ ने छात्र-छात्राओं को आचार्य डॉ. प्रफुल्ल चंद्र रॉय के प्रेरणादायी जीवन, वैज्ञानिक योगदान एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान की जानकारी दी गई। तत्पश्चात प्रथम दिवस पर वैज्ञानिक उपकरणों पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के कुल 25 समूहों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन विषयवस्तु, स्वच्छता, कलात्मक प्रस्तुति एवं वैज्ञानिक अवधारणा के आधार पर किया गया। निर्णायक मंडल में भूपेंद्र सिंह, राजन कुमार एवं सरोज नेगी रहे।

वैज्ञानिक उपकरणों पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में सरस, हर्षित, अनुष्का, दिव्या और आरुषि के समूह ने प्रथम, सब जूनियर वर्ग में रेयांश दिव्यांशु, अक्षत, प्रियांशु और अभिमन्यु के समूह ने प्रथम एवं सीनियर वर्ग में गुंजन, तन्नू, नैतिक, अनुराग व आयुषी के समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अंत में रंगोली प्रतियोगिता प्रभारी संगीता कुकशाल एवं पूनम नेगी ने छात्र-छात्राओं को विज्ञान सप्ताह के द्वितीय दिवस आयोजित होने वाली विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की जानकारी प्रदान करते हुए अधिक से अधिक सहभागिता का आह्वान किया।

इस अवसर पर विद्यालय के परीक्षा एवं मीडिया प्रभारी आचार्य रोहित बलोदी सहित राकेश चमोली, शिवराम बड़ोला, मोहन सिंह, सुबोध ध्यानी, मधुबाला नौटियाल, साक्षी अग्रवाल तथा विद्यालय परिवार के अन्य आचार्यगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button