कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण अभियान, 12 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए,,,।

मिठाई विक्रेताओं को खुली मिठाइयों पर निर्माण एवं एक्सपायरी तिथि प्रदर्शित करने के निर्देश

कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन तथा खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कोटद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में सघन निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दुर्गापुरी, किशनपुरी, देवी रोड़, तीलू रतौली चौक सहित विभिन्न स्थानों से खाद्य पदार्थों के 12 नमूने एकत्र किए गए।

नमूनों में मैसूर पाक, बेसन के लड्डू, मावा, काजू कतली, कलाकंद, मिल्क केक सहित विभिन्न मिठाइयां शामिल हैं। अभियान के दौरान मिठाई विक्रेताओं को खुली मिठाइयों पर निर्माण तिथि एवं एक्सपायरी तिथि स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए।

खाद्य कारोबारकर्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री का विक्रय सुनिश्चित करने तथा किसी भी दशा में एक्सपायरी एवं मिथ्या छाप खाद्य पदार्थों का विक्रय, भंडारण और वितरण न करने के निर्देश दिए गए। विभाग ने खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने पर जोर दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

अभियान के दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कोटद्वार संदीप मिश्रा, तहसीलदार राजेंद्र सनवाल, सुनील बिष्ट सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button