कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल
Trending

कोटद्वार: ऑनलाइन गेमिंग का शौक बना अपराध की वजह, अपने ही घर में लाखों की चोरी कर बैठा युवक,,,।

[gtranslate]

चोर की तलाश में जुटी कोटद्वार पुलिस, जांच पूरी हुई तो घर का ही सदस्य निकला मास्टरमाइंड

खुद के बेटे ने रची घर में चोरी की साजिश… कोटद्वार पुलिस की सटीक जांच से हुआ चोरी की घटना का खुलासा, शतप्रतिशत लाखों की ज्वैलरी बरामद।

कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** वादी मनमोहन सिंह नेगी, निवासी- कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि वह रात्रि में अपने घर के पास ही किसी परिचित की रिटायरमेंट की पार्टी में गए थे, जब घर वापस आए तो घर का ताला टूटा हुआ मिला था ,घर से चोरों द्वारा ज्वैलरी व अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं । इस संबंध में कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0- 170/2026, धारा- 305 (A) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा चोरी की इस घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना की शीघ्र अनावरण करने हेतु पुलिस टीम का गठन कर प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

उक्त निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार अस्मिता मंमगाई के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार प्रदीप नेगी के नेतृत्व में चोरी की घटना के अनावरण हेतु अलग-अलग पुलिस टीम का गठन किया गया। घटना के सफल अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में गहन पतारसी-सुरागरसी की गई।

पुलिस टीम द्वारा लगातार की गई कड़ी मेहनत, सर्विलांस विश्लेषण एवं स्थानीय मुखबिरों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर चोरी की घटना के अनावरण हेतु घटना के प्रत्येक पहलू की गहनता से जांच की गई तथा संभावित संदिग्धों एवं सभी उपलब्ध साक्ष्यों का सूक्ष्म परीक्षण किया गया। प्रारम्भिक जांच में कोई ठोस सुराग प्राप्त न होने पर पुलिस टीम द्वारा मामले की विवेचना को जीरो लेवल से पुनः प्रारम्भ किया गया। घटनास्थल, घटना के समय, परिवारजनों की गतिविधियों, आसपास के व्यक्तियों एवं तकनीकी साक्ष्यों का पुनः बारीकी से विश्लेषण किया गया।
जांच के दौरान वादी के पुत्र अमन नेगी की संदिग्ध गतिविधियां प्रकाश में आईं, जिसके पश्चात गहन पूछताछ एवं साक्ष्यों के आधार पर उसकी संलिप्तता की पुष्टि हुई। जांच में पाया गया कि अभियुक्त अमन नेगी ने स्वयं अपने घर का ताला तोड़कर घर में रखी ज्वैलरी एवं अन्य सामान की चोरी की थी। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह एक लैब में कोर्स कर रहा है तथा उसे घूमने-फिरने एवं ऑनलाइन गेम खेलने का शौक है। इसी दौरान उसने योजनाबद्ध तरीके से अपने ही घर में चोरी की घटना को अंजाम देने का प्लान बनाया व सोचा कि चोरी करने के बाद वह पकड़ा भी नहीं जाएगा। पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए दिनांक 14.08.2026 को रात्री में अभियुक्त अमन नेगी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई शत-प्रतिशत ज्वैलरी बरामद की गई। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button