पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड

यमकेश्वर: मंदिरों में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा,,,।

[gtranslate]

यमकेश्वर में चंडी माता एवं श्री हनुमान मंदिर में हुई चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार और चोरी किए दानपात्र सहित नकदी बरामद।

यमकेश्वर / पौड़ी गढ़वाल *** वादी देवेंद्र प्रसाद बडोनी निवासी ग्राम बदयूंन यमकेश्वर व राजेश खत्री निवासी निशनी यमकेश्वर द्वारा थाना यमकेश्वर पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि दिनांक 28.07.2026 को ग्राम बदयूंन के चंडी माता मंदिर तथा ग्राम निशनी में हनुमान मंदिर में दिनांक 03.08.2026 में अज्ञात द्वारा मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र की चोरी की गई है। उक्त दोनों चोरी के प्रकरणों के मामले में थाना यमकेश्वर पर क्रमश मु0अ0सं0- 06/2026, धारा- 305 (d),331(3) बीएनएस व मु0अ0स0-07/2026 धारा-305(d),331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए घटना के शीघ्र अनावरण करने हेतु पुलिस टीम का गठन कर प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

उक्त निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर तपेश कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष यमकेश्वर अरविंद कुमार के नेतृत्व में चोरी की दोनों घटनाओं के अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।पुलिस टीम द्वारा लगातार की गई मेहनत, सर्विलांस विश्लेषण एवं स्थानीय मुखबिरों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर चोरी की घटना के अनावरण हेतु घटना के प्रत्येक पहलू की गहनता से जांच की गई तथा संभावित संदिग्धों एवं सभी उपलब्ध साक्ष्यों का संकलन किया गया। जिसमें एक अभियुक्त हितेंद्र सिंह नेगी पुत्र प्रवीण सिंह नेगी, निवासी ठांगर यमकेश्वर पौड़ी गढ़वाल उम्र 24 वर्ष द्वारा उक्त दोनों चोरी की घटनाओं को कारित करने की पुष्टि हुई इसके पश्चात पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को आज दिनांक 18.08.2026 को मंदिर से चोरी किये दानपात्र व कुल 3009 रुपयों के साथ गिरफ्तार किया गया l गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के पश्चात जिला कारागार पौड़ी भेजा गया। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी थाना यमकेश्वर में आपराधिक मामलों में मुकदमा पंजीकृत है।

पुलिस टीम में उ0नि0 अमित कुमार, हेo कांo 33 लोकेश गिरी, का0 04 संजीव कुमार, का0 शीतांशु- सर्विलांस टीम कोटद्वार शामिल थे।

बरामदगी विवरण
1- 02 लाल रंग के लोहे के दानपात्र
2- 500 के 5 नोट कुल 2500 रुपये
3- 509 रुपये के गिलट के सिक्के

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button