कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में नेत्रदान एवं अंगदान पखवाड़ा के अन्तर्गत जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में नेत्रदान एवं अंगदान पखवाड़ा के अन्तर्गत जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया जिसके अन्तर्गत नगर क्षेत्र में प्रथम चरण में नेत्रदान व अंगदान के लिए बैनर लगाये गए।
बद्रीनाथ मार्ग स्थित डा• विजय मैठानी क्लीनिक में जागरूकता अभियान का शुभारंभ रोटरी क्लब अध्यक्ष रो• ​प्रतिभा गुप्ता ने किया । इस अवसर पर उन्होने नेत्रदान एवं शरीर के विभिन्न अंगों के दान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अंगदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन और नेत्रदान किसी दृष्टिहीन व्यक्ति को रोशनी प्रदान कर सकता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस पुनीत कार्य के लिए आगे आने का आह्वान किया।
नेत्रदान- अंगदान जागरूक अभियान के निदेशक रो• विपिन बक्शी ने कहा कि अंगदान करने से किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिलता है । उन्होने बताया किआगामी सेमिनार और रैलियों के माध्यम से हजारों स्थानीय नागरिकों को शिक्षित किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य प्रभाव समाज में अंगदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना और लोगों को इस महादान के लिए प्रेरित कर एक सकारात्मक बदलाव लाना है।
कार्यक्रम के चेयरमैन रो रो• अनिल कुमार भोला ने स्वयं नेत्रदान का संकल्प लेकर हम सभी के सामने एक अद्भुत और प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।
निदेशक रो• डॉ. विजय मैठाणी और रो•विपिन बक्शी ने भी इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अन्तर्गत कोटद्वार के 10 प्रमुख स्थानों पर जागरूकता बैनर लगाए गए हैं।
इस अभियान के वास्तविक लाभार्थी वे दृष्टिहीन व्यक्ति हैं जिन्हें कॉर्निया प्रत्यारोपण से दुनिया देखने का अवसर मिल सकता है, और वे गंभीर रूप से बीमार मरीज हैं जो अंग प्रत्यारोपण के इंतज़ार में जीवन-मृत्यु से संघर्ष कर रहे हैं। इसके अलावा, जागरूक होकर समाज का हर वह नागरिक इसका हिस्सा बनेगा जो इंसानियत के नाते मदद करना चाहता है।​ हम सब मिलकर रोटरी के इस महा-अभियान का हिस्सा बनें और नेत्रदान व अंगदान का संकल्प लें!
इस अवसर पर अध्यक्ष रो• श्रीमती प्रतिभा गुप्ता, सचिव बीना रावत, विपिन बक्शी, डाॅ• विजय मैठानी , रो• अनीत चावला ,रो•अनिल कुमार भोला,रो• गोपाल बंसल,रो• ऊषा अग्रवाल, रो•डी पी सिंह,रो• संजीव अग्रवाल, रो•मनीष अग्रवाल, रो•विजय कुमार माहेश्वरी इत्यादि सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button