कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: भारत विकास परिषद के तत्वावधान में “अखिल भारतीय भारत को जानो” लिखित परीक्षा का भव्य आयोजन किया गया,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** भारत विकास परिषद कोटद्वार के तत्वावधान में अखिल भारतीय भारत को जानो लिखित परीक्षा का भव्य आयोजन किया गया जिसमे नगर के 24 विघालयो के लगभग 1800 छात्र-छात्राओ ने प्रतिभाग किया ।
उक्त परीक्षा के संयोजक गोपाल चन्द्र बंसल ने बताया कि उक्त परीक्षा नगर के 24 विघालयो में दो वर्ग सीनियर (कक्षा 9से 12तक ) व जूनियर ( कक्षा 6से8 तक) मे आयोजित की गई जिसमे लगभग 1800 छात्र-छात्राओ ने भाग लिया । उन्होने बताया कि इसमे दोनो वर्गो में जो छात्र-छात्राऐ प्रथम व द्वितीय आयेगे उनकी द्वितीय चरण मे पुनः परीक्षा होगी । द्वितीय चरण मे दोनो वर्गो में प्रथम व द्वितीय आने वाली टीम प्रान्तीय स्तर पर प्रतिभाग करेगी ।
अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि उक्त परीक्षा का उद्देश्य बच्चो मे भारत से संबंधित सामान्य ज्ञान बढ़ाना है । इस वर्ष यह परीक्षा पूरे भारत मे एक दिन सम्पन्न हुई।
इस परीक्षा को सम्पन्न कराने मे अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, सचिव प्रदीप अग्रवाल, संयोजक गोपाल बंसल, कैलाश चन्द्र अग्रवाल, राजदीप माहेश्वरी , गोपाल कुकरेती , मीनाक्षी शर्मा, राधेश्याम शर्मा , राजेन्द्र जखमोला, सेवकराम मानुजा इत्यादि सदस्यो का सहयोग प्राप्त हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button