कोटद्वार निवासी अग्रवाल की आंखों से दो नेत्रहीनों को मिलेगी रोशनी,,,।

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल*** 89 वर्षीय स्थानीय निवासी रघुवीर शरण अग्रवाल का निधन होने पर उनके बेटे डॉक्टर मनोज कुमार अग्रवाल ने अपने पिता की आंखों को दान करने घोषणा की है। उन्होंने इस संबंध में रिषीकेश स्थित निर्मल आश्रम नेत्र संस्थान के आत्म प्रकाश से वार्ता की। रक्तदान के बाद नेत्रदान भी बहुत बड़ा दान कहा जाता है।

संस्थान की एक टीम ने कोटद्वार आकर दिवंगत स्व अग्रवाल के निवास पर कार्निया प्राप्त किए। इस दौरान उनके परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। स्व अग्रवाल के नेत्र दान से दो लोग दुनिया देख पाएंगे। निर्मल आश्रम इंस्टीट्यूट प्रशासन सहित स्थानीय लोगों ने परिवार की नेत्रदान सेवा भावना की सराहना की है। उनके इस पुनीत कार्य नेत्रदान करने से समाज को भी नेत्रदान करने की प्रेरणा मिलेगी। रघुवीर शरण अग्रवाल दुनिया में नहीं रहे, उनके निधन के बाद भी उनकी आंखें किसी और की आंखों से ये दुनिया देख सकेंगीं।




