कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: 06 वर्षों से कानून की पकड़ से दूर चल रहा वारण्टी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे,,,।

गैर-जमानती वारंट की तामील में चेक बाउंस मामले फरार चल रहे वारण्टी को किया गिरफ्तार।

कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्यवाहियों को प्रभावी बनाए जाने तथा माननीय न्यायालयों से प्राप्त गैर-जमानती वारंटों (N.B.W.) की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करते हुए वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।

निर्गत निर्देशों के क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय एसीजेएम, कोटद्वार से निर्गत गैर-जमानती वारंट (N.B.W.) वाद संख्या-1338/19, धारा 138 चेक बाउंस से संबंधित मामले में 06 वर्षों से फरार चल रहे वारण्टी अभियुक्त प्रदीप बड़थ्वाल, निवासी ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश को आज दिनांक 05.10.2026 को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम में उ0नि0 वेद प्रकाश, हे0का0 बिजपाल, का प्रेम शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button