कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल
Trending

कोटद्वार: चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं में संलिप्त 05 अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में अभियोग पंजीकृत,,,।

कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** वादी उमेश चंद्र बमोला, निवासी कोटद्वार द्वारा अपने बंद मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किए जाने के संबंध में कोतवाली कोटद्वार पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 05.07.2026 को 05 अभियुक्तों— आसिफ उर्फ अमन उर्फ भूरा, निवासी दिल्ली, काशिफ उर्फ नन्हे, निवासी दिल्ली, आमिर, निवासी बरेली, मोहित, निवासी दिल्ली, आरिफ, निवासी दिल्ली को गिरफ्तार जिला कारागार पौड़ी भेजा गया था।

पुलिस टीम द्वारा की गई पूछताछ एवं अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाए जाने पर उनके द्वारा दिल्ली के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अनेक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिए जाने की जानकारी सामने आई। साथ ही अभियुक्तों द्वारा थाना किच्छा, जनपद ऊधम सिंह नगर क्षेत्र में भी नकबजनी की घटना किए जाने की जानकारी भी प्रकाश में आई। जिस संबंध में अभियुक्तों के विरूद्ध कई आपराधिक अभियोग पंजीकृत होने की जानकारी प्राप्त हुई। अभियुक्तों की आपराधिक गतिविधियों, पूर्व आपराधिक इतिहास एवं एक साथ मिलकर गैंग बनाकर कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिए जाने के तथ्यों के आधार पर पुलिस द्वारा गैंग चार्ट तैयार दिनांक 07.10.2026 को मा0 जिलाधिकारी, पौड़ी को रिपोर्ट प्रेषित की गई। जिसके पश्चात अभियुक्तगणों के विरुद्ध गैंग चार्ट का अनुमोदन किए जाने के उपरांत कोतवाली कोटद्वार पर सभी 05 अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। सभी अभियुक्त वर्तमान में जिला कारागार पौड़ी में निरुद्ध हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button