कोटद्वार: नवरात्रि के प्रथम दिन राजकीय इंटर कॉलेज शिक्षक ने 2 बालिकाओं को प्रदान की साइकिल,,,।

कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** आज नवरात्रि का प्रथम दिन राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार में दिनांक शिक्षक संतोष सिंह नेगी द्वारा अपने विद्यालय में पढ़ने वाली दो मेधावी बालिकाओं को साइकिल प्रदान की गई ।
संतोष सिंह नेगी ने बताया की नवरात्रि का पर्व बालिकाओं के अलग-अलग रूपों को पूजने का पर्व है और यह एक मौका है जब मेधावी बालिकाओं को आगे बढ़ाया जा सकता है इस कारण उन्होंने अपने विद्यालय में क्लास 6 में पढ़ने वाली वैष्णवी और क्लास 9 में पढ़ने वाली वैशाली को नई साइकिल प्रदान की।
संतोष सिंह नेगी ने बताया कि अगर बालिकाओं को साइकिल प्रदान की जाए तो प्रतिदिन ₹20 की बचत को हम आधार भी मांगे तो महीना₹500 और सालाना ₹6000 की बचत उस परिवार को होती है । और इस वजह से परिवार बालिकाओं की शिक्षा के अन्य आयामों पर खर्च कर सकता है ।
संतोष सिंह नेगी ने बताया कि उनकी एमएड की सहपाठी रही जसवीर बजाज जो कि वर्तमान में दुबई में कार्यरत हैं के द्वारा यह सहयोग प्रदान किया गया है। पूर्व में गौरतलाप है किसी भी संतोष सिंह नेगी द्वारा जन सहयोग से अब तक₹300000 मूल्य से ज्यादा की साइकिल मेधावी और जरूरतमंद बच्चों को प्रदान की जा चुकी हैं।
वर्ष 2016 से संतोष नेगी ने साइकिल देने का अभियान शुरू किया था, आज तक जन सहयोग एवं अपने से सहयोग के कारण लगभग 3 लाख रुपये से ज्यादा मूल्य की साइकिल प्रदान की जा चुकी है।
संतोष सिंह नेगी द्वारा अपनी शादी के अवसर पर भी ₹50000 मूल्य की साइकिल है 10 बालिकाओं को 2019 में प्रदान की जा चुकी हैं।
उन्होंने इसके साथ क्षेत्र की जनता एवं अन्य लोगों से अपील की है की कई बालिकाएं और भी हैं जिन्हें साइकिल की जरूरत है अगर किसी नवरात्रि के शुभ अवसर पर कोई सज्जन सहयोग करना चाहे तो उनसे संपर्क कर सकता है






