पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड

एस.एस.पी पौड़ी के कुशल निर्देशन में नशा तस्करों की तगातार कमर तोड़ रही पौड़ी पुलिस,,,।

धुमाकोट में पुलिस चेकपोस्ट पर रात्रि में चैकिंग के दौरान बैरियर तोड़कर भागे थे नशा तस्कर।

संदिग्ध वाहन से कुल 81.63 कि0ग्रा0 गांजा बरामदगी मामले से जुड़े 04 अभियुक्त मुरादाबाद से गिरफ्तार।

पौड़ी गढ़वाल / उतराखण्ड *** वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार द्वारा नशे पर प्रभावी नियंत्रण, नशा तस्करों की सप्लाई चेन ध्वस्त करने तथा मादक पदार्थों की बिक्री, आपूर्ति एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में जनपद पुलिस द्वारा सघन चेकिंग एवं निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 12.10.2026 की रात्रि को थाना धुमाकोट पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन वाहन चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार संख्या- UK 13-3322 को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कार सवार पुलिस चेक पोस्ट का बैरियर तोड़कर कुछ दूरी पर वाहन छोड़कर फरार हो गये पुलिस द्वारा पीछा कर वाहन की तलाशी ली गयी जिसमें वाहन से कुल 81 किलो 630 ग्राम गांजा बरामद हुआ, रात्रि में पुलिस ने फरार नशा तस्करों को ढूढ़ने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नही मिली। पुलिस द्वारा इस संबंध में थाना धुमाकोट पर मु0अ0सं0- 12/2026, धारा- 8/20/29/60 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। फरार अभियुक्तों की तलाश हेतु थानाध्यक्ष धुमाकोट श्री सुनील पंवार व सी.आई.यू प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी एवं साक्ष्यों का संकलन किया गया जिसके फलस्वरुप अथक प्रयासों के बाद दिनांक 16.10.2026 को उक्त अभियोग में संलिप्त 04 अभियुक्तों, पवन कुमार, रंजीत सिंह, संजू एवं शरद सिंह को मुरादाबाद, उ0प्र0 से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस गांजा तस्करी के स्रोत, सप्लाई चेन से सम्बन्धित अभियुक्तों का पता लगाकर कडी कार्रवाई करने हेतु पुलिस टीम प्रयासरत है।

नाम पता अभियुक्तगण

  1. पवन कुमार (उम्र् 24 वर्ष) पुत्र अतर सिंह, निवासी- ग्राम जैतिया फिरोजपुर, थाना- कुन्दर्की, जनपद मुरादाबाद उ0प्र0
  2. रंजीत सिंह उर्फ रिंकू (उम्र 34 वर्ष) पुत्र किशन सिंह, हाल निवासी- आदर्श कालोनी 23 पी0ए0सी0 मुरादाबाद थाना सिविल लाईन मुरादाबाद उ0प्र0 स्थाई पता कुसमी कॉलोनी गोकरन नाथ पोस्ट भैटिया थाना गोला गोकरननाथ जनपद खीरी लखीमपुर उ0प्र0
  3. संजू (उम्र 28 वर्ष) पुत्र धारा निवासी च्वाइस वेकटहॉल वाली गली चामुण्डा मन्दिर गांव खशुहालपुर रोड़ थाना मझौला मुरादाबाद उ0प्र0
  4. शरद सिंह (उम्र 28 वर्ष) पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी मोहम्मदपुर ध्यानसिंह थाना पाकवड़ा जिला मुरादाबाद उo प्रo

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button