कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल
Trending

कोटद्वार: विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में स्व० रितेश शर्मा की पुण्य जन्म स्मृति में मेधावी छात्र छात्राओं का हुआ सम्मान,,,।

कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** जानकीनगर कोटद्वार स्थित संस्थान रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आज स्व० रितेश शर्मा की पुण्य जन्म स्मृति में मेधावी छात्र छात्रा सम्मान समारोह एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक आचार्य रोहित बलोदी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ आगंतुक अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं स्वर्गीय रितेश शर्मा जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात आधारशिला रक्तदान फाउंडेशन के संयोजक दलजीत सिंह एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के नेतृत्व में राजकीय बेस चिकित्सालय की ब्लड बैंक टीम के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से हुआ। इस शिविर में 35 लोगों द्वारा पंजीकरण किया गया जिसमें की 26 यूनिट रक्तदान हुआ। राजकीय ब्लड बैंक टीम से डॉ सुप्रिया नर्सिंग ऑफिसर नाज़िया, लेब टेक्निशियन अजय कुमार, प्रदीप कुमार सदस्य सुमित, समीर का विशेष सहयोग रहा। इसके साथ ही कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूरी भूषण द्वारा हाईस्कूल के 17 एवं इंटरमीडिएट के 14 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी गई। विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा विद्यालय में आयोजित पर्यावरण, रक्तदान, योगदिवस एवं कलाम जयंती पर आयोजित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिताओ के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय में अप्रैल से अक्टूबर तक शत प्रतिशत उपस्थित होने वाले 40 छात्र छात्राओं को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। अंत में आचार्य रोहित बलोदी जी द्वारा शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति, प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती, महेंद्र गौड़, उप प्रधानाचार्य अनिल कोटनाला, परीक्षा प्रभारी रोहित बलोदी, प्रतियोगिता प्रभारी राहुल भाटिया, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के मंडलीय समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी, जिला समन्वयक परितोष रावत, कार्यक्रम अधिकारी भूपेंद्र सिंह, हिमांशु द्विवेदी, शंकर बहादुर सहित अन्य अतिथि, आचार्य एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button