कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: रोटरी क्लब के तत्वावधान में बाल दिवस पर छात्र-छात्राओ को पाठ्य सामग्री व मिष्ठान वितरण किया गया व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए,,,।

कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय संख्या-1, नजीबाबाद रोड में बाल दिवस समारोह बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया जिसमे छात्र-छात्राओ को पाठ्य सामग्री व मिठाई वितरित की गयी तथा सांस्कृतिक
कार्यक्रम आयोजित किए गए ।
विद्यालय परिसर में आयोजित उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा गुप्ता ने किया ।इस अवसर पर उन्होने बच्चों को बाल दिवस के महत्व, शिक्षा, संस्कार एवं जीवन में अनुशासन के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सचिव वीना रावत, प्रधानाध्यापिका विनीता ध्यानी , धीरजधर बछवाण, विजय कुमार माहेश्वरी ने विचार व्यक्त किए ।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाषण, नृत्य एवं कविता पाठ के माध्यम से अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर
सभी छात्र-छात्राओं को स्टेशनरी सामग्री एवं लड्डू वितरित किए गए। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बनता था।
इस प्रकार यह आयोजन बच्चों के लिए आनंद, प्रेरणा और प्रोत्साहन से भरपूर रहा।
इस अवसर पर रोटरी अध्यक्ष प्रतिभा गुप्ता , सचिव वीना रावत, ऊषा अग्रवाल, प्रवक्ता गोपाल बंसल, विजय कुमार माहेश्वरी , धीरजधर बछवाण, गोपाल बंसल , मनीष अग्रवाल, अमित अग्रवाल, कुलदीप अग्रवाल, प्रधानाध्यापिका विनीता ध्यानी इत्यादि उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button