पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड
Trending

सतपुली बिलखेत में कमर्शियल टेंडम पैराग्लाइडिंग शुरू,पहले दिन भरीं सात उड़ानें,,,।

पर्यटन विभाग से अनुमति मिलने के बाद एडवेंचर बकेट कंपनी ने शुरू की उड़ानें,

नयार घाटी में साहसिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद

सतपुली / पौड़ी गढ़वाल *** नयार घाटी के बिलखेत में सोमवार से कमर्शियल टेंडम पैराग्लाइडिंग शुरू हो गई है। पर्यटन विभाग से अनुमति मिलने के बाद एडवेंचर बकेट कंपनी ने पर्यटकों के लिए पैराग्लाइडिंग की उड़ानें शुरू की हैं। पहले दिन कंपनी के पायलट मयंक बिष्ट और तारा सिंह डंगवाल ने स्थानीय युवाओं के साथ सात उड़ानें भरीं। पैराग्लाइडिंग शुरू होने से क्षेत्र में साहसिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होने की उम्मीद है।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी केके जोशी ने बताया कि पर्यटन कार्यालय निदेशालय से अनुमति मिलने के बाद बिलखेत में कमर्शियल टेंडम पैराग्लाइडिंग शुरू की गई है। इससे नयार घाटी में पर्यटन गतिविधियों का विस्तार होगा और क्षेत्र को साहसिक पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि पर्यटक टेंडम पैराग्लाइडिंग के लिए फोन के माध्यम से बुकिंग करा सकते हैं, जिससे उन्हें निर्धारित समय पर उड़ान का अवसर मिल सके। उन्होंने बताया कि पैराग्लाइडिंग के लिए कल्जीखाल विकासखंड के ढाढ़ूखाल से टेकऑफ किया जा रहा है, जबकि बिलखेत में राजकीय इंटर कॉलेज के समीप मैदान में लैंडिंग की जा रही है।

एडवेंचर बकेट कंपनी के संचालक विक्रम नेगी ने बताया कि कमर्शियल उड़ानें शुरू होने से पर्यटकों को नयार घाटी के प्राकृतिक सौंदर्य को आसमान से देखने का अवसर मिलेगा। इससे क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने और स्थानीय स्तर पर पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button