कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल
Trending

कोटद्वार: रामलीला मंच से पुलिस की जनजागरूकता पहल: गौरा शक्ति ऐप, साइबर सुरक्षा एवं नशामुक्ति का दिया संदेश,,,।

महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण और यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी।

कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** जनपद में जनजागरूकता अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर द्वारा रामलीला मंच से आमजन को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों एवं नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान महिलाओं को गौरा शक्ति ऐप डाउनलोड करवाकर इसके उपयोग की जानकारी दी गई तथा फिशिंग, साइबर फ्रॉड, संदिग्ध लिंक एवं थर्ड पार्टी ऐप से सतर्क रहने की अपील की गई। साथ ही मानव तस्करी, भिक्षावृत्ति, वेश्यावृत्ति, अपहरण, महिला-बालिका सुरक्षा एवं बच्चों को गुड टच-बैड टच के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में डायल-112, महिला हेल्पलाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 एवं साइबर हेल्पलाइन-1930 की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button