पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड

पौड़ी गढ़वाल: अप्रैल से अक्टूबर तक 2,698 नए लाभार्थियों को विभिन्न पेंशन योजनाओं का मिला लाभ,,,।

पौड़ी गढ़वाल / उत्तराखंड *** मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में प्रदेश में जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न पेंशन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पौड़ी गढ़वाल में वित्तीय वर्ष 2026-27 में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के अंतर्गत कुल नए 2,698 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।

इस अवधि में वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 2,307, किसान पेंशन योजना के अंतर्गत 191 तथा दिव्यांग पेंशन योजना के माध्यम से 200 लाभार्थियों को पेंशन का लाभ मिला। इन योजनाओं के जरिए पात्र व्यक्तियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उनके जीवनयापन में सहयोग और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पेंशन योजनाओं के अंतर्गत प्रत्येक पात्र व्यक्ति को लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। किसी भी पात्र व्यक्ति का आवेदन अनावश्यक रूप से लंबित न रहे तथा स्वीकृत लाभार्थियों को पेंशन का भुगतान निर्धारित समय पर किया जाए। उन्होंने पेंशन योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ ही पात्र व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने पर भी जोर दिया है, ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति जानकारी या प्रक्रिया के अभाव में योजना के लाभ से वंचित न रहे।

जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित दुबड़िया ने बताया कि पेंशन लाभार्थियों को समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के साथ ही पात्रता के अनुरूप नए लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया पर भी ध्यान दिया जा रहा है। विभाग का प्रयास है कि पेंशन संबंधी प्रक्रिया सरल एवं सुगम रहे तथा लाभार्थियों को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जनपद में सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए विभागीय स्तर पर निरंतर कार्य किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button