कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: आधारशिला संस्थान द्वारा जनपद पौड़ी के 13 विद्यालयों को कुल 20 कंप्यूटर वितरित किए गए,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल*** विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज कोटद्वार के लालबत्ती चौक स्थित सिद्धबली बाबा होटल (माई चॉइस) में आधारशिला संस्थान के तत्वावधान में आयोजित कंप्यूटर वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि —
“आधारशिला संस्थान द्वारा जनपद पौड़ी के चार विकासखंडों — रिखणीखाल, नैनीडांडा, दुगड्डा एवं द्वारीखाल — के 13 विद्यालयों को कुल 20 कंप्यूटर वितरित किए गए हैं। 2005 में स्थापित यह संस्थान लगातार समाजहित में कार्य करता आ रहा है। वर्तमान समय में स्कूली बच्चों के लिए कंप्यूटर शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में देश तेजी से डिजिटल हो रहा है, ऐसे में विद्यालय स्तर से ही विद्यार्थियों को कंप्यूटर का ज्ञान दिया जाना अत्यंत आवश्यक है।”

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष कोटद्वार राजगौरव नौटियाल ने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है और जब ऐसे संस्थान आगे आकर शिक्षा को बढ़ावा देते हैं तो सरकार के प्रयासों को और अधिक बल मिलता है।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने आधारशिला संस्थान के अध्यक्ष नरेश घिल्डियाल एवं बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक ललित मोहन पुष्पवान को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई दी और विद्यालयों को कंप्यूटर उपलब्ध कराने हेतु उनके प्रयासों की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button