कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल*** जानकीनगर स्थित संस्थान रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ वार्ड संख्या 24 बालासौड में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पार्षद बालासौड नीरूबाला खंतवाल , नमन भटनागर जिला सदस्य मेरा युवा भारत , युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा कोटद्वार वीरेंद्र रावत एवं पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो शांतनु रावत प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात उदघाटन समारोह में कार्यक्रम अधिकारी भूपेंद्र सिंह द्वारा अतिथि परिचय एवं शिविर का उद्देश्य बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य कार्य समाज एवं समाज के लोगों के बीच जागरूकता का कार्य करना है और समाज सेवा के प्रति युवा पीढ़ी को प्रेरित करना है। मुख्य अतिथि एवं वक्ताओं ने शिविर के दौरान स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के संकल्प एवं उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि इस योजना के माध्यम से युवाओं को समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का अवसर मिलता है और यह राष्ट्र निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आचार्य रोहित बलोदी ने स्वयंसेवियों को दिनचर्या एवं विशेष शिविर के दौरान सत्रों की जानकारी उपलब्ध कराई एवं रा०से०यो० के लक्ष्य एवं संकल्प गीत का अभ्यास कराया। अंत में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की और स्वयंसेवकों को शिविर के उद्देश्यों और गतिविधियों के बारे में बताया। शिविर के प्रथम कार्य दिवस में स्वयंसेवकों ने योगाभ्यास किया, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। योगाभ्यास के बाद स्वयंसेवकों ने एक साथ मिलकर भोजन तैयार किया, जिसे सभी ने एकजुट होकर ग्रहण किया। यह आयोजन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है, बल्कि स्वयंसेवकों में सामूहिकता और सहयोग की भावना को भी प्रोत्साहित करता है। इस शिविर का प्रथम कार्यदिवस बहुत सफल रहा। उदघाटन सत्र के अवसर पर उप प्रधानाचार्य अनिल कोटनाला, राहुल भाटिया, शिवराम बडोला, राजन कुमार आदि आचार्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button