पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड

नैनीडांडा: सद्भावना महिला मंगल दल प्रथम वॉलीबाल प्रतियोगिता 2025 का हुआ सफल समापनतलाई (बीरोखाल) ने कार्तिया (रिखणीखाल) को 3-2 से हराया,,,।

[gtranslate]

चैनपुर/नैनीडांडा*** सद्भावना महिला मंगल दल द्वारा आयोजित प्रथम वॉलीबाल प्रतियोगिता 2025 का तीसरे दिन सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रकिर्ण नेगी एवं ग्राम प्रधान चैड मंजखोला प्रीति देवी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया, जबकि समापन दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप सिंह रावत “पहाड़ों का राही” उपस्थित रहे।

यह प्रतियोगिता 19 से 21 अक्टूबर तक चली, जिसमें कुल 19 टीमों ने हिस्सा लिया। अंतिम दिवस पर कुल 5 मुकाबले खेले गए, जिनमें 2 क्वार्टर फाइनल, 2 सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला शामिल रहा। फाइनल रोमांचक मुकाबला तलाई (बीरोखाल) और कार्तिया (रिखणीखाल) के बीच खेला गया, जिसमें बेस्ट ऑफ फाइव सेट में तलाई (बीरोखाल) ने 3-2 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

पुरस्कार वितरण:
मैच ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार तलाई के विवेक पोखरियाल को मिला, जबकि मैन ऑफ द मैच का खिताब कार्तिया के अमरदीप को प्रदाऐन किया गया।

विशिष्ट अतिथि एवं सहभागिता:
प्रतियोगिता के प्रथम दिवस पर विशिष्ट अतिथि के रूप में ज्येष्ठ प्रमुख रेखा देवी, जनता इंटर कॉलेज चैनपुर के प्रधानाचार्य धनपाल सिंह रावत, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि धनपाल सिंह (खोल), प्रबंध समिति अध्यक्ष जसवंत सिंह कंडारी एवं अध्यापक प्रियव्रत कंडारी उपस्थित रहे।
समापन दिवस पर वरिष्ठ पत्रकार संजीव नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य शीशपाल सिंह कंडारी (अदाली) एवं जिला पंचायत सदस्य राहुल विष्ट (बिलकोट वार्ड) ने उपस्थिति दर्ज की।

पूरे आयोजन का संचालन महिला मंगल दल अध्यक्ष गुड्डी देवी के नेतृत्व में हुआ। आयोजन में पूर्व प्रधान छवाण सिंह कंडारी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य शोभा देवी, ग्राम प्रधान चैबाड़ा शशि ध्यानी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन से पूरे क्षेत्र में खेल के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button