कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: नवयुग ने डैफोडिल को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया,,,।

[gtranslate]

नवयुग बना दसवीं अर्न्तविद्यालय बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता का चैम्पियन

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल*** कोटद्वार के पदमपुर मोटाढाक स्थित नवयुग पब्लिक स्कूल में दसवीं अर्न्तविद्यालय बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ व बेटी खिलाओ के तहत पूर्व प्रधानाचार्या स्व0 शैली नेगी के स्मृति में विद्यालय के प्रांगण में रविवार 26 अक्टूबर को नवयुग ने डैफोडिल को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन का शुभारम्भ माँ शारदा के दीप प्रज्ज्वलन व रिबन काट कर किया गया। विद्यालय के संस्थापक हुकम सिंह नेगी ने मुख्य अतिथि ओरल मेडिसिन और रेडियोलॉजी विशेषज्ञ व एकहुम फाउण्ेडेशन की संस्थापक ख्याति प्राप्त डॉ0 अपाला बडूनी का स्वागत कर बैज अलंकरण किया साथ ही अपने संबोधन में खेल, बालिका शिक्षा में परस्पर सम्बन्ध व उसके महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि डॉ अपाला बडूनी ने भी सभी खिलाडियों को बधाई व शुभकामनाएँ देते हुए नषे की प्रवृति, सोशल मीडिया के दुरूप्रयोग व लैगिंक भेदभाव आदि विषयों पर छात्र-छात्राओं को जागरुकता का संदेश दिया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन का पहला सेमीफाइनल नवयुग पब्लिक स्कूल व एमकेवीएन के बीच खेला गया। नवयुग पब्लिक स्कूल ने शानदार खेल दिखाते हुए एमकेवीएन को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में डैफोडिल ने राइजिंग सन को 2-1 से हराकर फाइनल मे प्रवेश किया। साँसे रोक देने वाले रोचक फाइनल मुकाबले में नवयुग पब्लिक स्कूल ने डैफोडिल को हराकर चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की। नवयुग पब्लिक स्कूल ने सीधे सेटो में 2-0 से फाइनल अपने नाम किया। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों को पुरुष्कृत किया गया जिसमे सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर- सुहानी (डैफोडिल), सर्वश्रेष्ठ स्मेशर- ईशिका (नवयुग), सर्वश्रेष्ठ सेटर- अनामिका (नवयुग), सर्वश्रेष्ठ उदीयमान खिलाडी- माही (एमकेवीएन) व प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाडी- ईशिका (नवयुग) को दिया गया।
दिन के खेल की शुरुवात में प्रधानाचार्या नीलम नेगी ने भी सभी खिलाड़ियो का परिचय लेते हुए सबको शुभकामनाएँ दी। विद्यालय प्रशासक अर्पिता नेगी ने अपने सम्भोधन में बताया की पूर्व प्रधानाचार्या स्व0 शैली नेगी के द्वारा बेटियों के सशक्तीकरण हेतू प्रारम्भ किए गए इस प्रतियोगिता का दसवां सस्करण है। प्रशासक अर्पिता नेगी ने विजयी टीम को बधाई व रनरअप टीम का मनोबल बढाते हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। खेल संयोजक प्रतिमा व संतोष ध्यानी ने अपने दायित्वों का निर्वाहन कर प्रतियोगिता का समापन किया। प्रतियोगिता में अपने शानदार अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले स्कोरर धीरेन्द्र कण्डारी, कमेंटेटर, अरुण नैथानी, व स्कोरर प्रदीप रावत ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिकाऐं निभाई। शानदार प्रतियोगिता के दूसरे दिन विशिष्ट अतिथि बीजेपी मण्डल महामंत्री गौरव जौशी, शिक्षाविद डी. सी. एस. नेगी, गौरव सैनानी विजयपाल बिष्ट, प्रधानाचार्या बा0रा0इ0कॉ0 लैन्सडोन मीना अधिकारी, एमएस बिष्ट, सुरदीप गुसाईं, समस्त कोच व गणमान्य लोग सहित नवयुग विद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे। अन्य रेफरी विनोद रावत, सूरज रमोला, भास्कर, अशोक जखमोला, प्रांजल, मनमोहन व विशेष सहयोग में अर्पित और दिव्यांशु रहें। दर्शक दीर्घा में नवयुग के वर्तमान छात्र-छात्राएं, कुछ पूर्व छात्र व अभिभावक मौजूद रहें। नवयुग परिवार के प्रबंधक, समस्त शिक्षक, कर्मचारी व छात्र काउसिंल ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन कर प्रतियोगिता के आयोजन को सफल बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button