कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल
Trending
कोटद्वार: चेक बाउंस के मामलें में वांछित वन विभाग में कार्यरत कर्मचारी को गिया गया गिरफ्तार,,,।

[gtranslate]
कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्यवाही को प्रभावी बनाने तथा मा० न्यायालयों से प्राप्त गैर-जमानती वारंटों (N.B.W.) की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करते हुए वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
निर्गत निर्देशों के क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट, कोटद्वार में विचाराधीन चेक बाउंस के
मामले में फरार चल रहे वन विभाग में तैनात कर्मचारी जितेंद्र सिंह को मवाकोट से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक करवाई की जा रही है।
नाम पता गिरफ्तार वारण्टीः-
जितेन्द्र सिहं निवासी मवाकोट कोटद्वार जनपद पौडी गढवाल।




