कोटद्वार: 25 वर्षों बाद भी आंदोलनकारीयो के लम्बित मांगो के सम्बन्ध मे मुख्यमंत्री धामी को उपजिलाधिकारी माध्यम से ज्ञापन सौंपा,,,।

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल*** उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी मोर्चा के अध्यक्ष महेंद्र रावत ने ज्ञापन देते हुए कहा की आज जंहा उत्तराखंड सरकार राज्य निर्माण का 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयन्ती मना रहा है वंही राज्य निर्माण आंदोलनकारी अपनी मांगो को लेकर सड़को पर है आंदोलनकारीयों की प्रमुख मांगे निम्न है
1- एक दिसंबर 2021 से पूर्व आंदोलनकारियों के चिंहिकरण के लिए गए आवेदन पत्रों का शीध्र निस्तारण किया जाय।
2- चिंहित राज्य निर्माण आंदोलनकारियों को उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी का दर्जा दिया जाए।
3- समस्त राज्य निर्माण आंदोलनकारियों को एक समान पेंशन दिया जाए!
4- राज्य आंदोलनकारी व उनके परिवार को स्वास्थ्य लाभ के लिए गोल्डन कार्ड जैसी सुविधा दी जाय।
5- आंदोलनकारियों के 10% क्षेतिज आरक्षण विधेयक को सुप्रीम कोर्ट में उत्तराखंड सरकार पेरवी करें!
6- 1994 मुजफ्फरनगर कांड के दोषियों को सजा दिलाने के लिए न्यायालयो चल रहे मुकदमो का उत्तराखंड सरकर पेरवी करें।
आपसे आशा है किसी बजट सत्र में उत्तराखंड आंदोलनकारियों के लिए ठोस नीति बने और उनके जितने भी लंबित प्रकरण हैं उनका निदान किया आपको व आपकी सरकर को उत्तराखंड राज्य निर्माण के रजत जयंती के अवसर पर शुभकामनाएं!




