कोटद्वार: वायुसेना द्वारा विद्या मंदिर जानकीनगर में आयोजित की गई कार्यशाला,,,।

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल*** जानकीनगर स्थित संस्थान रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में द्वितीय वायुसैनिक चयन केंद्र, वायुसेना मुख्यालय, दिल्ली द्वारा अग्निवीर वायु भर्ती के संदर्भ में एक दिवसीय भर्ती प्रक्रिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक रोहित बलोदी ने बताया कि वायुसेना मुख्यालय दिल्ली से संस्थान में आए सार्जेंट बी एम उपाध्याय और सार्जेंट राकेश कुमार सारण ने विद्यार्थियों को भारतीय वायुसेना में चयन प्रक्रिया के संबंध में अवगत कराया । उन्होंने अग्निवीर भर्ती के लिए आवश्यक मानकों जैसे कि शारीरिक मापदंड और शैक्षणिक योग्यता के बारे में बताया। साथ ही भर्ती के बाद मिलने वाले लाभ और 4 साल के बाद अन्य विभाग में मिलने वाले आरक्षण के बारे में बताया। उन्होंने आह्वान किया कि युवा अग्निवीर के रुप में भर्ती होकर देशसेवा में अतुलनीय योगदान दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि वायुसेना में शामिल होने के लिए पंजीकरण agnipathvayu.cdac.in पर कर सकते हैं । कार्यशाला में विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती उप प्रधानाचार्य अनिल कोटनाला, राहुल भाटिया, भूपेंद्र सिंह और रोहित बलोदी आदि उपस्थित रहें।




