कोटद्वार: पार्षद सुखपाल शाह को डॉ. अंबेडकर विशिष्ट सेवा नेशनल अवार्ड – 2025 से सम्माननित किया गया,,,।

नई दिल्ली/कोटद्वार/उत्तराखंड*** झण्डीचौड पश्चिमी- श्री विश्वकर्मा उत्थान समिति झण्डीचौड की एक सभा समिती कार्यालय झण्डीचौड में हुई,जिसमे समिति के अध्यक्ष,पूर्व प्रधान व दूसरी बार के वर्तमान पार्षद सुखपाल शाह को उनके उत्कृष्ट कार्यों एवं दीन दुखियों की सेवाओं के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री वयोवृद्घ संघप्रिय गौतम अध्यक्षता में भारतीय दलित साहित्य अकादमी मुख्यालय दिल्ली द्वारा पंचशील आश्रम झड़ौदा विलेज दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. अंबेडकर विशिष्ट सेवा नेशनल अवार्ड – 2025 से सम्माननित किया गया, यह सम्मान पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया व अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस पी सुमनाक्षर के हाथों प्रदान किया गया । सुखपाल शाह (पार्षद) को सम्माननित किये जाने पर हर्ष ब्यक्त किया गया । किसान नेता परसुराम ने कहा कि सुखपाल शाह को पूर्व में भी अकादमी द्वारा डॉ. अम्बेडकर नेशनल फेलोशिप अवार्ड, भगवान बुद्ध नेशनल फेलोशिप अवार्ड , महात्मा ज्योतिबा फुले नेशनल फेलोशिप अवार्ड से सम्माननित किया गया है , इसके अतिरिक्त भी वह विभिन्न सम्मानों से सम्माननित हैं ,उन्होंने अकादमी का आभार ब्यक्त किया और कहा कि यह कार्य का सम्मान है । सभा की अध्यक्षता वयोवृद्घ राजेन्द्र सिंह चौहान ने व संचालन बलबीर सिंह रुमेला ने किया। सभा को विश्वम्भर दयाल मुनि विश्वकर्मा ट्रस्ट की अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, पूर्व प्रधान पुष्पा शाह , पूर्व कोषाधिकारी टीका राम, हरि सिंह रावत व परसुराम ने संबोधित किया । सभा मे चंद्र सिंह , जगदीश प्रसाद, गजे सिंह, चंद्रपाल शाह, सोहन लाल व चतर सिंह गुसाईं आदि मौजूद रहे ।




