रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय रोटरी स्वर्ण जयन्ती नव वर्ष मेला प्रारम्भ हुआ,,,।







कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल*** रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय रोटरी स्वर्ण जयन्ती नव वर्ष मेला प्रारम्भ हुआ।
विजय गार्डन, सर्कस ग्राउण्ड देवी रोड कोटद्वार में आयोजित रोटरी स्वर्ण जयन्ती नव वर्ष मेला का शुभारंभ पूर्व केबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने किया ।इस अवसर पर उन्होने कहा कि बच्चो को अपनी क्षमता एवं प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान होता है ।उन्होने रोटरी के कार्यो की प्रशंसा की ।
रोटरी अध्यक्ष ऋषि ऐरन ने अतिथिओ का स्वागत करते हुए रोटरी क्लब कोटद्वार के अध्यक्ष ऋषि ऐरन ने अतिथिओ का स्वागत करते हुए रोटरी क्लब कोटद्वार के कार्यक्रमो की जानकारी दी । उन्होने बताया कि स्वस्थ एवं सुसंस्कृत समाज की परिकल्पना को साकार करने के लिए विगत 50 वर्षो से इस मेले का आयोजन किया जा रहा है । मेला का संचालन सचिव विजय कुमार ने किया ।
मेले मे प्रथम दिन रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गयी
रंगोली प्रतियोगिता – सीनियर वर्ग- प्रथम- अंजलि द्वितीय- आसियान नाज तृतीय – एल्पिया असेड़ी
जूनियर वर्ग – प्रथम-सम्भवी द्वितीय-सिद्धि तृतीय-ऐंजल
संयोजक प्रतिभा गुप्ता
फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता – जूनियर वर्ग- प्रथम- देव द्वितीय-रूद्राक्षी तृतीय -अंश सात्वना- अलीना व शिवानी
प्राइमरी वर्ग- प्रथम-आरोही सतीजा द्वितीय- स्वामरागिनी तृतीय- गुरमीत सात्वना – मनिका घिल्डियाल व नैर्सेगिक रावत किड्स वर्ग प्रथम- नितरा मल्होत्रा,द्वितीय- जुनयाली रावत, तृतीय- भार्वी ,सात्वना-मिशिका अग्रवाल
संयोजक कमल गुप्ता
मेले का आयोजन साक्षरता , पल्स पोलियो, स्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण, आक्सीजन बैंक इत्यादि हेतु विगत 50 वर्षो से किया जाता है ।मेले मे विभिन्न मनोरंजन स्टाल, खान-पान के स्टाल व कम्पनियो के स्टाल लगाये गए।
इस अवसर पर अध्यक्ष ऋषि ऐरन, सचिव विजय कुमार, कोषाध्यक्ष धनेश अग्रवाल, मेला संयोजक अभय रावत, उपाध्यक्ष डी पी सिंह, उपसचिव बीना रावत,अनीत चावला,सचिन गोयल, वाई पी गिलरा,विपिन बख्शी,गोपाल बसंल, अमित अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, दिनेश चन्द्र, नरेन्द्र गोयल, अनुराग अग्रवाल, दिनेश रस्तोगी,संजीव अग्रवाल, कुलदीप अग्रवाल, कमल गुप्ता, अनिल कुमार भोला, शरतचन्द गुप्ता,प्रवीण गोयल, सन्देश अग्रवाल, अवधेश अग्रवाल, दीपक भाटिया, धीरजधर बछवाण, गुरबचन सिंह, ज्योति स्वरूप उपाध्याय, प्रतिभा गुप्ता , भुवनेश कुंज, डा• विजय मैठानी,राजेश गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल ,सन्देश अग्रवाल, ऊषा अग्रवाल इत्यादि सदस्य उपस्थित थे।




