कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: चेक बाउंस संबंधी मामले में पुलिस ने वारंटी महिला अभियुक्ता को किया गिरफ्तार,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल*** वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही के साथ-साथ माननीय न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानती वारंटों (N.B.W.) की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करते हुए संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने के स्पष्ट निर्देश दिये गए हैं।

जिसके क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार से जारी फ़ौ0 वाद संख्या- 2044/22, धारा-138 NI Act से संबंधित अभियुक्ता अनीता देवी, निवासी- कोटद्वार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्ता को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।

नाम पता वारंटी
अनीता देवी पत्नी रविंदर सिंह, निवासी- कामरूपनगर कोटद्वार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button