कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल*** जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध जुआ एवं सट्टा पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई किए जाने के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार प्रदीप नेगी के नेतृत्व में कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा लगातार सूचना संकलन एवं सतर्क निगरानी के दौरान रेलवे पटरी के समीप कोटद्वार क्षेत्र में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान मौके पर दो अभियुक्तों मौ0 शफीक व गुलजार सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए पाए गए। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों के कब्जे से 5,190 रुपए नकद, सट्टा गत्ता पर्ची, पेन सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार में जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है। पुलिस टीम
में उपनिरीक्षक विनोद चपराना चौकी प्रभारी बाजार, हेड कांस्टेबल ईश्वर सिह रजवार, कांस्टेबल अनुज कुमार शामिल थे।

नाम पता अभियुक्त

  1. मौ0 शफीक उर्फ बाबू (उम्र 37 वर्ष) पुत्र अब्दुल खालिद, निवासी- स्टेडियम कालौनी लकडी पडाव कोटद्वार कोटद्वा। बरामदगी- पैन एक सट्टा कागज की डायरी नकद रुपये 3,190 रुपये
  2. गुलजार उर्फ सददाम (उम्र 32 वर्ष) पुत्र गुलमा हुसैन, निवासी- ग्राम गँज थाना बिजनौर उ0प्र0, हाल निवासी कोटद्वार। बरामदगी- एक पैन एक सट्टा कागज की डायरी नकद 2000/-बरामद रुपये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button